गर्भवती महिला ने मारपीट का लगाया आरोप, दी तहरीर
मऊ, मई 15 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम छपरा निवासी एक गर्भवती महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता माया देवी पत्नी अम्बुज यादव ने थाना कोपागंज में दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि 13 मई को उसके पति कहीं जा रहे थे, तभी गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया। इसके बाद आरोपितों ने घर पहुंचकर उसके साथ मारपीट की। महिला का कहना है कि वह गर्भवती है, इसके बावजूद उसे पीटा गया। पीड़िता के अनुसार बीच-बचाव करने पहुंची उसकी सास के साथ भी मारपीट की गई। साथ ही घर से भगाने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.