रुडकी, मार्च 19 -- एक गर्भवती महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने और गर्भपात का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के अनुसार पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह फरवरी 2025 को मनीष निवासी मंगल विहार, नंद विहार, रुड़की के साथ हुआ था। विवाह में परिजनों ने नकदी, घरेलू सामान और बाइक दी थी, लेकिन कुछ समय बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू हो गई। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न किया जाने लगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.