हापुड़, अप्रैल 27 -- त्र के गांव नयाबांस निवासी महिला ने पड़ोसी पर घर पर आकर गाली गलौज करने और विरोध करने पर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसका बीच बचाव करने के लिए आए उसके देवर पर हमला बोलकर आरोपियों ने घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी सरोज ने बताया कि वह चार माह की गर्भवती है। सोमवार की सुबह को उसका देवर उसके बच्चे को घर के बाहर लेकर बैठा हुआ था। तभी पड़ोसी वहां आकर गाली गलौज करने लगा। यह भी पढ़ें- मुंडन समारोह में घुसकर महिला को पीटा उसने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसको देखकर उसका देवर बीच बचाव में आया तो उसके देवर को पीटकर आरोपियों ने घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई...