गर्भवती महिला को लेने पहुंचे परिजनों को भट्टे पर बंधक बनाकर मारपीट
इटावा औरैया, अप्रैल 16 -- इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर स्थित एक ईंट-भट्टे पर मजदूरों के परिजनों को बंधक बनाकर पिटाई की गई। आरोप है कि गर्भवती महिला अपने घर जाना चाहती थी, लेकिन भट्टा मालिक और उसके कर्मचारियों ने उसे जाने से रोक दिया। इतना ही नहीं, उसे लेने आए परिजनों को भी जबरन पकड़कर दूसरे भट्टे पर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया गया और उनके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। हमीरपुर जनपद के थाना जलालपुरा क्षेत्र के गांव ममना निवासी माया देवी पत्नी देवेंद्र कुमार वर्तमान में बुलाकीपुर स्थित भट्टे पर रहकर मजदूरी कर रही है। माया देवी गर्भवती है और अपनी स्थिति को देखते हुए वह अपने घर वापस जाना चाहती थी। आरोप है कि भट्टा मालिक और उसके सहयोगी उसे जाने की अनुमति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.