इटावा औरैया, जून 13 -- भरथना। मोहल्ला गिहार नगर निवासी मोहन कुमार पुत्र सुरेश चंद्र ने अपने ही मोहल्ले के अवनीश कुमार, रवि, समीर और विवेक कुमार पर आरोप लगाया कि 9 जून की रात करीब साढ़े 10 बजे नामजद भाई के घर पहुंचे। गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान एक आरोपी ने उसके मुंह पर ईंट मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही उसकी गर्भवती पत्नी के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। हमलावरों ने घर में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...