बहराइच, फरवरी 1 -- बहराइच, संवाददाता। कार व नगद धन न दिए जाने पर गर्भवती युवती को मारपीट कर पहले घर से भगाया। फिर ससुरालीजनो ने मायके आकर पति से मोबाइल फोन पर तीन तलाक दिला दिया। पीड़िता ने पति सहित दस पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। फखरपुर थाने के परशुरामपुर गांव निवासनी सायबा पुत्री इरफान की शादी 17 दिसम्बर 2024 को लखीमपुर जिले के ईसा नगर थाने के चलार गांव निवासी शहादत अली पुत्र वारिस अली के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही कम दहेज का ताना देकर मारपीट कर उत्पीड़न कर रहे थे। अतिरिक्त दहेज के रूप में कार व नगदी की मांग की गई। उसके गर्भवती होने पर और तंग कर भूखा रखने लगे। 17 अक्तूबर 2024 को मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। अगले दिन कार व नगदी न लाए जाने पर जिंदा जलाए जाने की धमकी दे घर से भगा दिया। मायके वाले किसी तरह सूचना मिलने पर उसे अपने साथ ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.