इटावा औरैया, अगस्त 16 -- भरथना: रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर एक विवाहित महिला पति की प्रताड़ना से तंग आकर रेलवे ट्रैक पर जान देने पहुँच गयी. महिला को रेलवे ट्रैक के बीचो बीच चलता देख स्थानीय निवासियों ने स्थिति को भांप लिया, और महिला को ट्रैक से हटाया. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर परिजनो के सुपुर्द कर दिया क्षेत्र के पुराना भरथना निवासी सरिता पत्नी सतेन्द्र ने बताया कि मैं गर्भवती हूँ. मेरे पति मेरे साथ आये दिन मारपीट करते है. महिला का आरोप है कि मेरे पति मुझसे कहते है कि मायके चलो दोनों लोग वहीँ चलकर आत्महत्या करेगे. महिला का कहना है कि मेरे अन्य ससुरालीजन भी मेरे साथ बेरहमी से मारपीट करते है.

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...