हरिद्वार, जुलाई 19 -- दहेज में 30 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और गर्भावस्था के दौरान घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। कनखल पुलिस ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कनखल निवासी सपना त्यागी ने बताया कि 18 अप्रैल 2025 को उसका विवाह गाजियाबाद निवासी जतिन त्यागी से हुआ था। आरोप है कि शादी के अगले ही दिन से पति, सास, ननद और अन्य रिश्तेदारों ने 30 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया। यह भी पढ़ें- दहेज प्रताड़ना में पति समेत सात लोगों पर केस दर्ज विवाहिता का आरोप है कि उसके सोने-चांदी के आभूषण लॉकर में रखने के बहाने ले लिए गए और वापस नहीं किए गए। गर्भवती होने के बावजूद उसके साथ मारपीट की गई और 10 जुलाई 20...