गर्भवती महिला को कार में खींचकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, एसपी से गुहार
कन्नौज, अक्टूबर 7 -- ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक गर्भवती महिला ने क्षेत्र के ही एक दबंग और उसके दो अज्ञात साथियों पर तमंचे के बल पर कार में खींचकर दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय और कड़ी कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़िता ने एसपी को दिए शिक़ायती पत्र में बताया कि 5 अक्टूबर की सुबह लगभग 11 बजे वह तिर्वा जा रही थी। जैसे ही वह मानीमऊ तिराहा ठठिया रोड पर पहुंची, वहां पहले से घात लगाकर खड़ी एक कार में सवार ठठिया कस्बा निवासी और उनके दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उसे पास बुलाया। आरोप है कि कार के पास पहुंचते ही आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर जबरन कार के भीतर खींच लिया। पीड़िता के अनुसार, सीने पर तमंचा तानकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी गई और च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.