सोनभद्र, जून 18 -- केकराही। करमा थाना क्षेत्र के टिकुरिया गांव निवासी एक गर्भवती महिला की बुधवार की शाम पेट मे दर्द होने के कारण केकराही स्थित एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। अस्पताल के डाक्टर ने पेट में बच्चा मरा होने पर आपरेशन किया। मरीज की स्थिति गंभीर होने के कारण परिजन मरीज को लेकर रात 11 बजे वाराणसी स्थित एक हास्पिलटल लेकर चले गए, जहां गुरुवार को गर्भवती महिला की मौत हो गयी। परिजन गुरुवार की शाम केकराही पहुंचकर अस्पताल के सामने हंगामा करने लगे। उन्होंने अस्पताल के डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही करमा थाना प्रभारी मय पुलिस फोर्स पहुंचकर परिजनों को समझाने मे जुट गये। समाचार लिखे जाने तक परिजन मुआयजा दिलाने की शर्त पर डटे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...