कानपुर, अप्रैल 14 -- कल्याणपुर संवददाता। कल्याणपुर में पति को दबंगों से बचाने गई गर्भवती महिला के पेट में लात मार कर दबंग दंपति ने उसे जमीन पर गिरा दिया। दर्द से कराहती महिला को पास के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला के बच्चे ने गर्भ में ही दम तोड़ दिया। गूबा गार्डन निवासी राहुल सिंह का सात फरवरी को इलाके के दंपति से विवाद हो गया था। दंपति ने राहुल को अपने घर में बंधक बनाकर पीटना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी होने पर राहुल की छह माह की गर्भवती पत्नी प्रियंका ससुरालीजनों के साथ दंपति के घर पहुंची। जहां पति को बचाने का प्रयास कर रही प्रियंका के पेट में दंपति ने लात मारकर कर उसे जमीन पर पटक दिया। दर्द से बेहाल प्रियंका को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जांच के दौरान डॉक्टर ने गर्भ में ही बच्चे की मौत होने की पुष्टि की। एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.