कौशाम्बी, अप्रैल 4 -- चरवा थाने के खुर्द गांव में दबंगों ने गर्भवती महिला को जमकर पीट दिया। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को घायल महिला ने मामले की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। खुर्द गांव की करीना देवी पत्नी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि वह सात माह की गर्भवती है। शुक्रवार को पड़ोसी दबंग पुरानी रंजिश को लेकर गाली दे रहा था। विरोध करने पर उसने पिटाई की थी। महिला ने थाने जाकर मामले की शिकायत की थी। आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। महिला शनिवार शाम खेत की तरफ शौच के लिए जा रही थी। इसी दौररान पड़ोसी अपने परिजनों के साथ मिलकर उसे घेर लिया। विरोध करने पर उन लोगों ने करीना की पिटाई कर दी। आरोप है कि दबंगों ने पेट पर लात-घूंसा मारा था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। शोर सुनकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.