प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गर्भवती महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन जिला महिला अस्पताल ले आए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। लीलापुर थानाक्षेत्र के भागीपुर कमौरा निवासी राजेन्द्र सरोज मुंबई में हैं। उनकी पत्नी रन्नो देवी गर्भवती थी। सातवां महीना चल रहा था। बताया जाता है कि तीन दिन पहले उनके पेट में बच्चा सुस्त हो गया था, लेकिन उन्होंने किसी से बताया नहीं। बुधवार सुबह सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो परिजन जिला महिला अस्पताल ले आए। जहां उसकी मौत हो गई। बताया गया कि बच्चे की पेट में ही मौत हो गई थी। रोते-बिखलते परिजन शव लेकर घर चले गए। अंतिम संस्कार के लिए पति के मुंबई से आने का इंतजार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.