गर्भवती महिला की सदर अस्पताल में मौत
देवघर, अगस्त 11 -- सदर अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को गर्भवती महिला की मौत हो गयी। मृतका की पहचान सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी 24 वर्षीया ललिता देवी, पति- विश्वनाथ राम के रूप में हुई है। घटना के बाद चितरा थाना क्षेत्र के रौतारा गांव निवासी मृतका के पिता बलदेव राम ने बैद्यनाथधाम ओपी में आवेदन देकर दामाद पर बेटी के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
बेटी की शादी और पति के साथ संबंध मृतका के पिता ने पुलिस को बताया है कि बेटी की शादी करीब छह वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज से विश्वनाथ राम के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक दोनों के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं था। हालांकि कुछ दिनों से दामाद, उनकी बेटी से बातचीत नहीं करता था।
इलाज में लापरवाही का आरोप पिता का आरोप है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.