गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा
शाहजहांपुर, अप्रैल 21 -- मदनापुर। थाना क्षेत्र के बरखेड़ा जैपाल गांव में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी द्रोणापाल की 35 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी को रविवार शाम खाना खाने के बाद अचानक घबराहट और बेचैनी महसूस हुई। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तिलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि मृतका गर्भवती थी और अपने पीछे एक पुत्री को छोड़ गई है। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में प्रसव कराने आई महिला की मौत पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.