फतेहपुर, मार्च 24 -- धाता। क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र अढौली में तैनात एएनएम पर गंभीर लापरवाही और अवैध धन उगाही के आरोप सामने आए हैं। नरसिंहपुर कबरहा गांव निवासी विपिन सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि एएनएम मीरा देवी की लापरवाही से उसकी गर्भवती पत्नी शिवानी सिंह पटेल और गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पीड़ित विपिन ने बताया कि 17 मार्च को टीकाकरण के नाम पर एएनएम ने 12 सौ रुपए की मांग की, जिसे उसने आनलाइन माध्यम से जमा किया। अगले दिन पत्नी को टीका लगने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी, लेकिन बिना चिकित्सकीय परामर्श के उसे इंजेक्शन और ड्रिप चढ़ा दी गई। हालत गंभीर होने के बावजूद करीब चार घंटे तक केंद्र पर ही रोके रखा गया और समय पर रेफर नहीं किया गया। परिजनों का आरोप है कि बाद में प्रयागराज ले जाने पर जांच में गर्भस्थ शिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.