फिरोजाबाद, दिसम्बर 24 -- थाना मटसेना क्षेत्र में मंगलवार की प्रातः विद्युत करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में एक गर्भवती विवाहिता की मौत के मामले में मायके वालों ने पति सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। लेखराजपुर निवासी 22 वर्षीय राधा पत्नी प्रेम कुमार की मंगलवार की प्रातः संदिग्ध हालातों में हीटर से करंट लगकर मौत हो गई थी। मृतका के पिता रतन सिंह का कहना था कि उसने अपनी पुत्री की शादी 2 वर्ष पहले प्रेम कुमार के साथ की थी। शादी के बाद से ही परिवार के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर राधा को प्रताड़ित करते थे। भाई इच्छाराम ने पति प्रेम कुमार, ससुर दलवीर सिंह, सास शारदा देवी सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में 80(2), 85 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.