रामपुर, फरवरी 17 -- स्वार। नगर के मोहल्ला चक में एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला अब दहेज हत्या में तब्दील हो गया है। मंगलवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई और बाद में शव को पंखे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे बांसों वाली मस्जिद के पास मोहल्ला चक में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विवाहिता का शव कमरे में छत के पंखे से लटका मिला था। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया। मंगलवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना बताया गया, जिससे मामला और गंभीर हो गया। मृतका के पिता जलील अहमद के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी मुमताज जहां की शाद...