प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 3 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी क्षेत्र के बीबीपुर बारडीह गांव में 25 वर्षीय गर्भवती महिला की मंगलवार को भोर में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कंजा सराय गुलामी गांव निवासी बालिकरन वर्मा पुत्र नन्नू वर्मा ने अपनी 25 साल की पुत्री सितारा देवी का विवाह एक वर्ष पूर्व पट्टी क्षेत्र के बीबीपुर बारडीह गांव निवासी सचिन वर्मा पुत्र ओंकार वर्मा के साथ किया था। विवाहिता वर्तमान समय में गर्भवती थी। उसे आठ माह का पेट में गर्भ था। इस दौरान तीन माह पहले भी उसको कुछ तबीयत खराब होने के बाद डॉक्टर को दिखाया गया था। सोमवार शाम उसकी तबीयत खराब हुई तो ससुराल पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना मायके पक्ष के लोगों को दी। वहां से मायके पक्ष के लोग भी यहां आए। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ...