बलरामपुर, मई 4 -- UP News: यूपी के बलरामपुर में निजी मेडिवे अस्पताल में प्रसूता के पेट में सर्जिकल स्पंज छोड़ने में महिला डॉक्टर समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें प्रमुख नाम डॉ. प्रतिभा यादव का है जो आरबीएसके की चिकित्सक हैं। विभागीय जांच अधिकारियों की मानें तो डॉ. प्रतिभा यादव आरबीएसके में अपनी ड्यूटी न कर इस अस्पताल की संचालिका के रूप में अपनी भूमिका अदा कर रही थीं। अस्पताल संचालक बीडी कौटियाल के न होने पर डॉ. प्रतिभा यादव व डॉ संतोष कुमार यादव अस्पताल का संचालन कर रहे थे। दोनों के पास वैध डिग्री न होने के बावजूद एलोपैथी का इलाज कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज के अधीन संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनात महिला सर्जन डॉ. मेधावी सिंह के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जांच टीम ने रिपोर्ट को जिलाधिकारी समेत एनएचएम के बड़े अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.