बुलंदशहर, मार्च 1 -- नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊखेड़ा में एक गर्भवती विवाहिता, उसके पति और देवर को दबंगों ने बुरी तरह पीटा। पिटाई से गर्भवती महिला बेहोश हो गई। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव मऊखेड़ा निवासी पीड़िता महिला शमीम ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 27 फरवरी की रात उनका पुत्र मुजाहिद घर के बाहर खड़ा था। तभी गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने अपने परिजनों व साथियों को लाठी-डंडों के साथ बुला लिया। आरोप है कि हमलावरों ने मुजाहिद के सिर पर डंडे से प्रहार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पीड़िता के अनुसार, जब उनकी गर्भवती पुत्रवधू शुमयला बीच-बचाव करने आई, तो आरोपियों ने अमानवीयता की हदें...