बलरामपुर, मई 20 -- बलरामपुर। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के विकासगंज दाखिला कोल्हुई विनोहनी गांव में घर के सामने गंदगी फैलाने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। दबंगों ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी गर्भवती पत्नी और दिव्यांग युवती को भी नहीं बख्शा गया। मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित जुगुतराम पुत्र रहमराज ने बताया कि 18 मई की रात करीब आठ बजे कुछ लोग उनके घर के सामने गंदगी फैला रहे थे। विरोध करने पर आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- पेड़ में बांधकर पीटने के मामले में पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज जब उन्होंने अपशब्द कहने से मना किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार शोर सुनकर उनकी गर...