गर्भवती महिलाओं व बच्चों को लगाए गए टीके
जामताड़ा, मई 27 -- नारायणपुर,प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को नारायणपुर प्रखंड के मिर्जापुर एवं नौहथिया गांव में विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार के निर्देश पर आयोजित शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की एएनएम ममता कुमारी एवं रेणु कुमारी ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण किया।इस दौरान एएनएम द्वारा ग्रामीणों को टीकाकरण के फायदे की जानकारी देते हुए ओपीवी, रोटा, पेंटा, एमआर एवं डीपीटी बूस्टर समेत विभिन्न टीके लगाए गए। साथ ही महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करते हुए अस्थाई उपाय अपनाने वाले लाभुकों के बीच परिवार नियोजन किट का वितरण किया गया।शिविर में स्वास्थ्य सहियाओं के सहयोग से महिलाओं को परिवार नियोजन की स्थाई एवं अस्थाई विधियों की जानकारी दी गई तथा उन्हें छोटे परिवार के लाभ के बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.