गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पोषाहार ना देने का आरोप
सहारनपुर, मार्च 26 -- गंगोह । नगरपालिका परिषद के मोहल्ला मखदूमजहां सराय में आंगनबाड़ी केंद्र न खुलने और आंगनवाड़ी कार्यकृत्री न होने से गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पोषाहार न मिलने की शिकायत की है। पत्र में मौहल्लावासियों ने आरोप लगाया है कि इस वार्ड से हरबार भाजपा का सभासद बनने से राजनीतिक दुर्भावना से पक्षपात किया जा रहा है। पोषाहार न मिलने से बच्चे कुपोषण का शिकार बन रहे है। प्रभावित लोगों का कहना है कि वे कई बार नगरपालिका चेयरमैन साजिया मलिक व पूर्वचेयरमैन नोमान मसूद के समक्ष भी अपनी शिकायत रख चुके है। मगर कोई समाधान नही निकल सका है। मौहल्लावासियों ने अब विधायक किरतसिंह व डीएम से आंगनबाड़ी केंद्र खुलवाकर पोषाहार दिलाने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.