बेगुसराय, अप्रैल 7 -- बेगूसराय/वीरपुर, हिटी। जिला प्रशासन कीओर से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए वीरपुर प्रखंड की वीरपुर पश्चिमी पंचायत (केंद्र संख्या-94) में सामूहिक गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित गर्भवती माताओं का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सोनी कुमारी, रंजना कुमारी, अर्चना कुमारी, रूपम एवं हमीदा खातून की गोद भराई की रस्म पूरी की गई। उन्हें चुनरी ओढ़ाकर, तिलक लगाकर तथा फल एवं विशेष पोषण किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। विशेषज्ञों ने सुरक्षित मातृत्व के लिए संतुलित आहार की महत्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.