मथुरा, मई 11 -- केडी मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर ने ब्रज क्षेत्र की ग्रामीण और शहरी गर्भवती महिलाओं को बेहतर और सर्वसुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सर्व सुविधा युक्त एम्बुलेंस की सौगात दी है। संस्थान के चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर तथा सर्वसुलभ बनाना है। गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने तथा उन्हें बिना किसी परेशानी के हॉस्पिटल तक पहुंचाने का सेवाभावी निर्णय केडी हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा लिया गया है। यह भी पढ़ें- मातृत्व दिवस पर गर्भवती माताओं का सम्मानसेवा की प्रशंसा केडी हास्पिटल प्रबंधन द्वारा ब्रज क्षेत्र की ग्रामीण और शहरी गर्भवती महिलाओं को जो निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई गई है, उ...