समस्तीपुर, जनवरी 9 -- वारिसनगर। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविकाओं ने गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को लाल चुनरी ओढ़ाकर पारंपरिक रूप से गोदभराई की रस्म अदा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीपीओ कृष्णा सिंह ने बताया कि गर्भावस्था की अवस्था में महिलाओं में रक्त की कमी होने की संभावना अधिक रहती है। गोदभराई कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान बेहतर पोषण एवं देखभाल के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को गर्भस्थ शिशु की उचित देखभाल, संतुलित आहार तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के तौर तरीकों की जानकारी दी। साथ ही माता एवं गर्भस्थ शिशु के बेहतर स्वास्थ्य तथा प्रसव के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं में कमी लाने के लिए परिजनों से भी गर्भवती महिलाओं के पोषण पर विशे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.