खगडि़या, अप्रैल 23 -- खगड़िया । नगर संवाददाता गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आयरन व फोलिक एसिड का नियमित सेवन बेहद जरूरी है। हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और प्रोटीन युक्त आहार जैसे दाल, दूध, अंडा आदि का सेवन करना चाहिए। यह बातें सदर अस्पताल के एनआरसी में पोषण पखवाड़ा के मौके पर आयोजित कार्यशाला के दौरान प्रभारी सीएस सह डीएस डॉ धर्मेन्द्र कुमार ने बुधवार को कही। वहीं समय समय पर जांच कराने और संतुलित आहार लेने के भी सलाह दिए गए। वहीं डॉक्टरों ने संस्थागत प्रसव सरकारी अस्पतालों में कराने की भी अपील की। कहा कि मां और बच्चे दोनों सुरक्षित रहें। इसके लिए नियमित अंतराल पर प्रसव कक्ष में कार्यरत कर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जाता हेै। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने वृक्ष की वेशभूषा में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश वहीं नवजात शिशु को ज...