कौशाम्बी, मई 12 -- तहसील क्षेत्र के कसिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को समुदाय आधारित गतिविधि के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद डायट प्राचार्य निधि शुक्ला ने स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए पौष्टिक एवं संतुलित आहार ग्रहण करने का संदेश दिया। मूरतगंज बाल विकास परियोजना अधिकारी रेनू वर्मा ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित वजन जांच, आयरन और कैल्शियम की गोलियों का सेवन, प्रसव पूर्व चार अनिवार्य जांच तथा समय से टीकाकरण कराने की सलाह दी। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी सावधानियों की भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान आठ गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। इस मौके पर कसिया विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता सिंह, सुपरवाइजर केसरी याद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.