एटा, जनवरी 16 -- अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित दिवस का आयोजन हुआ। शुक्रवार को सीएचसी अलीगंज पर आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन, सुगर सहित करीब एक दर्जन से अधिक आवश्यक जांचें की गईं। चिकित्सकों ने गर्भावस्था के दौरान संतुलित पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच, आयरन-कैल्शियम सेवन एवं संस्थागत प्रसव को लेकर महिलाओं को जागरूक किया गया। चिकित्साधीक्षक डॉ. शिव कुमार राजपूत ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकीय स्टाफ को निर्देश दिये सभी गर्भवती महिलाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाए। कार्यक्रम में चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में गर्भवती महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.