गर्भवती महिलाओं को जागरुक किया
चम्पावत, जून 9 -- जगदीश राय, लोहाघाट। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर उप जिला अस्पताल लोहाघाट में गर्भवती महिलाओं के लिए जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। विशेष स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंपावत डॉ. देवेश चौहान के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने की। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को आवश्यक स्वास्थ्य जांच और सेवाएं प्रदान की गईं तथा सुरक्षित मातृत्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। डॉ. मोनिका गिरी ने गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, समय-समय पर अल्ट्रासाउंड, चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार दवाइयों का सेवन और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी से जुड़े जोखिमों के बारे में विस्तार से जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.