गर्भवती महिलाओं के साथ बच्चों का किया टीकाकरण
उरई, मार्च 18 -- पड़री। कुपोषण से बचाने के लिए कोंच क्षेत्र में लगातार काम चल रहा है। बुधवार को कोंच ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पड़री स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 2 पर बच्चों के साथ महिलाओं का टीकाकरण किया गया। बुधवार को उप स्वास्थ्य केंद्र पड़री व पिंडारी की टीम ने बच्चों का टीकाकरण किया। एएनएम उमेश कुमारी की देखरेख में बच्चों का वजन लिया गया, जिसमें बच्चों की लम्बाई व ऊंचाई के हिसाब से सेम मेम श्रेणी देखी गई। लाल पीला एवं हरा श्रेणी में अंकित किया। वहीं गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण करते हुए वजन लिया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीमा रानी सचान ने बोलते हुए कहा कि इस मौसम में कई प्रकार की बीमारी हो रही है, इसलिए बच्चों की साफ पानी पीने दें साफ पिएं। गंगा देवी, आरती अहिरवार आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.