गर्भवती महिलाओं के लिए संजीवनी बनेगा एफसीएम इंजेक्शन
बहराइच, जुलाई 8 -- बहराइच, संवाददाता। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के लिए आधुनिक फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज़ (एफसीएम) इंजेक्शन की निःशुल्क सुविधा शुरू की गई है। बाजार में महंगा मिलने वाला यह इंजेक्शन जिले के सभी एफआरयू में उपलब्ध है। दो माह में 19 गंभीर एनीमिया ग्रसित गर्भवतियों का उपचार किया जा चुका है। यूपी-टीएसयू से डॉ. शालिनी झा ने बताया कि पहले गंभीर एनिमिक गर्भवती को आयरन सुक्रोज के कई डोज के लिए बार-बार अस्पताल आना पड़ता था। अब एफसीएम इंजेक्शन के माध्यम से आवश्यक आयरन की पूरी खुराक एक ही बार में दे दी जाती है, इससे आयरन शरीर के मुख्य अंगों जैसे लीवर, प्लीहा और बोन मैरो में सुरक्षित रूप से स्टोर हो जाता है। इसके बाद शरीर आवश्यकतानुसार इसी संग्रहित आयरन का उपयोग हीमोग्लोबिन बनाने और नए रक्त के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.