फरीदाबाद, अप्रैल 6 -- फरीदाबाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच से जुड़ा एक अहम निर्णय लिया है। अब गर्भवती के साथ पति का भी एचआईवी टेस्ट अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। इसके अलावा पुरुष का सिफलिस टेस्ट भी होगा। इस संबंध में स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब तक केवल गर्भवती महिलाओं की ही एचआईवी जांच की जाती थी, लेकिन नए आदेश के बाद दोनों की जांच सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस पहल का मुख्य उद्देश्य एचआईवी संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण करना और इसके वास्तविक कारणों की पहचान करना है। साथ ही यह कदम मां से बच्चे में होने वाले संक्रमण (मदर-टू-चाइल्ड ट्रांसमिशन) को पूरी तरह रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- 200 करोड़ के घोटाले में फरीदाबाद नगर निगम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.