रांची, जून 23 -- चान्हो, प्रतिनिधि। गर्भवती और धात्री महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास परियोजना विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी वरुण कुमार ने की। बीडीओ ने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं का जल्द पंजीकरण किया जाए और उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आयरन-फोलिक एसिड की उपलब्धता, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और पोषण संबंधी परामर्श को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। बैठक में मातृ और शिशु कल्याण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और लाभुकों तक सरकारी सुविधाएं समय पर पहुंचाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कुपोषण रोकने के लिए गांव स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने और अ...