बहराइच, सितम्बर 25 -- बहराइच, संवाददाता। जिले में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) के दौरान अनिवार्य रूप से टीबी यानि क्षयरोग की स्क्रीनिंग की जाएगी। ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के सहयोग से जिले के दो विकास खंडों बलहा और हुजूरपुर में इस पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि गर्भवती महिलाओं में टीबी की समय रहते पहचान करना और तत्काल इलाज सुनिश्चित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। यह भी पढ़ें- गर्भवती महिलाओं की होगी टीबी स्क्रीनिंग, दो ब्लॉकों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू हर एएनसी विजिट के दौरान स्वास्थ्यकर्मी महिलाओं में टीबी के संभावित लक्षणों की जांच करेंग...