बहराइच, सितम्बर 25 -- बहराइच,संवाददाता। जिले में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) के दौरान अनिवार्य रूप से टीबी स्क्रीनिंग की जाएगी। ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के सहयोग से बलहा और हुजूरपुर ब्लॉक में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।

टीबी पहचान और इलाज डीटीओ डॉ एमएल वर्मा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं में टीबी की समय पर पहचान और तत्काल इलाज अभियान का मुख्य उद्देश्य है। हर एएनसी विजिट पर स्वास्थ्य कर्मी महिलाओं में टीबी के संभावित लक्षणों की जांच करेंगे। लक्षण मिलने पर तुरंत जांच, उपचार शुरू किया जाएगा और जरूरत पर उच्च केंद्रों पर रेफर किया जाएगा।

प्रशिक्षण और डिजिटल ट्रैकिंग बताया कि प्रभा...