गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच में कटिहार ने भरी उड़ान
कटिहार, जून 27 -- कटिहार, एक संवाददाता सुरक्षित मातृत्व की दिशा में कटिहार जिले ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। गर्भवती महिलाओं की चार या उससे अधिक प्रसव पूर्व जांच (4 से ज्यादा एएनसी) कराने की दर लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2023-24 में जहां यह आंकड़ा 70 प्रतिशत था, वहीं 2024-25 में 82.7 प्रतिशत और 2025-26 में बढ़कर 88.8 प्रतिशत तक पहुंच गया। इसके बावजूद जिले की राज्य स्तरीय रैंक 24वीं है और स्वास्थ्य विभाग अब बेहतर प्रदर्शन वाले प्रखंडों के मॉडल को अपनाकर कमजोर क्षेत्रों में सुधार की रणनीति पर काम कर रहा है।
प्रदर्शन विश्लेषण जिला स्तर पर किए गए प्रदर्शन विश्लेषण में कई सकारात्मक संकेत मिले हैं। बारसोई (94.2 प्रतिशत ), आजमनगर (96.2प्रतिशत ), बरारी (92.2प्रतिशत ), कोढ़ा (98.7प्रतिशत ), कदवा (88.7प्रतिशत ) और प्राणपुर (86.7प्रतिशत ) जैसे प्रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.