लोहरदगा, मार्च 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक मंगलवार को लोहरदगा समाहरणालय में उपायुक्त डा कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपायुक्त ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने-अपने पोषक क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का फॉलोअप प्रसव पूर्व जांच से प्रसव तक करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड की दवाओं का सेवन बेहद जरूरी है, इसका पालन कराएं। इससे हीमोग्लोबीन का स्तर बढ़ेगा। नियमित रूप से उसकी जांच, दवाओं का सेवन, संस्थागत प्रसव, नवजात का टीकाकरण आदि का कार्य सुनिश्चित हो। किसी भी चरण में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। जिन बच्चों का टीकाकरण का समय हो उनके अभिभावक को ससमय सूचित करें। गर्भवती महिलाओं की नियमित मानिटरिंग का निर्देश दिया गया।एमटीसी केंद्रों में भी अतिकुपोषित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.