बदायूं, अप्रैल 17 -- स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में बीते गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत एक विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. ज्योति जेम्स और डॉ. सचिन कुमार गुप्ता की टीम ने गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां वितरित कीं। डॉ. पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को वृहद शिविर लगाए जाते हैं। इन शिविरों में महिलाओं को अल्ट्रासाउंड, खून की कमी की जांच सहित समस्त मेडिकल सुविधाएं पूरी तरह मुफ्त प्रदान की जाती हैं। यह भी पढ़ें- गर्भवती महिलाएं नजदीकी अस्पताल में कराएं प्रसव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...