अररिया, जनवरी 9 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि पीएचसी सहित एपीएचसी व एचडब्लूसी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उचित परामर्श दी गई। पीएचसी में कार्यरत डॉ खुशबू कुमारी ने बताया कि महिलाओं का वीडीआरएल, ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, यूरिन, हिमोग्लोबीन सहित अन्य जांच की गई। जांच के बाद गर्भवती महिलाओं को खान पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह देने के साथ आवश्यक नि:शुल्क दवा दी गई। इसके साथ ही भारी वजन से परहेज बरतने के लिए कहा गया। मौके पर लैब टेक्नेशियन संजय कुमार झा, कॉउन्सलर प्रेम प्रकाश सिंह, एएनएम मनीषा कुमारी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.