गर्भवती महिलाओं की जांच में 21 एनीमिया की शिकायत
बेगुसराय, सितम्बर 21 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को नावकोठी पीएचसी में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर लगाया गया। इसमें 51 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई जिनमें 21 एनीमिया से ग्रसित मिलीं। स्वास्थ्यकर्मियों ने वजन, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबीन समेत अन्य जांच की। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने एनीमिया से बचाव के लिए आयरन की गोली के साथ हरी पत्तेदार सब्जियां, पीले फल व पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। सभी महिलाओं को आयरन, कैल्शियम समेत आवश्यक दवाएं दी गईं। शिविर में एएनएम व जीएनएम की उपस्थिति नहीं थी। मौके पर डॉ. नितिन कुमार, पैथोलॉजिस्ट पंकज जोशी, सीएचओ सूर्यभूषण कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.