प्रयागराज, मई 17 -- प्रयागराज। जनगणना के लिए शिक्षिकाओं के उनके कार्यस्थल या निवास से दूरस्थ स्थान पर ड्यूटी लगाने के विरोध में महिला शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया। संघ की जिलाध्यक्ष अनुरागिनी सिंह का कहना है कि पूर्व में भी ज्ञापन के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, प्रसूत कालीन अवकाश, बाल्यकाल देखभाल अवकाश, असाध्य रूप पीड़ित, सेवा वर्ष में मात्र दो वर्ष बचे रहने वाली शिक्षक-शिक्षिकाओं, दिव्यांगों एवं दो वर्ष से कम बच्चों वाली माताओं को जनगणना कार्य से मुक्त रखने के लिए जिलाधिकारी से अनुरोध किया था। परंतु इन परिस्थितियों का सामना कर रहीं कई शिक्षिकाओं की जनगणना ड्यूटी लगाई गई है जबकि बहुत सारे शिक्षकों को इससे मुक्त रखा गया है। यह भी पढ़ें- जनगणना ड्यूटी आवंटन में विसंगतियों पर नाराजगी, उठाई आवाज

हिंदी हिन्द...