चतरा, मई 10 -- गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच जच्चा-बच्चा के लिए आवश्यक : डॉ वेद प्रकाश हंटरगंज, निज प्रतिनिधि।हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया। एएनसी जांच का कार्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वेद प्रकाश और डॉ विभा कुमारी के द्वारा किया गया। करीब 70 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। जिसमें बीपी, आयरन, शुगर और अन्य बीमारियों का जांच किया गया। कैल्शियम और आयरन की कमी वाले गर्भवती महिलाओं को निशुल्क दवा दी गई। डॉ वेद प्रकाश ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान लगभग चार बार स्वास्थ्य चेकअप कराना अनिवार्य है। उपस्थित महिलाओं को खान-पान से संबंधित भी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- 42 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच इसी दौरान 125 सहिया को ड्रेस कोड के रूप में बंडी दी गयी। जिस...