रुडकी, अप्रैल 16 -- कलियर। साबरी गेस्ट हाउस में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक महिलाओं की जांच की गई। इसका शुभारंभ विधायक फुरकान अहमद, एनएचएम की डायरेक्टर रश्मि पंत, सीएमओ डॉ. आरके सिंह ने किया। शिविर में गर्भवती महिलाओं की शुगर, बीपी, टीबी, बुखार आदि की जांच कर निशुल्क दवाएं दी गई। गर्भवती महिलाओं को प्रसव पीड़ा के दौरान सावधानी और संस्थागत प्रसव के महत्व को लेकर जागरूक किया गया।डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं से अपील की कि वे प्रसव घर पर कराने के बजाय नजदीकी अस्पताल में ही कराएं। जिससे जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित रह सकें। यह भी पढ़ें- संस्थागत प्रसव के लिए चलाया जागरूकता अभियान यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिला की स्वास्थ्य जांच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.