मुजफ्फरपुर, जून 1 -- हथौड़ी। बोचहां थाने के रोशी गांव वार्ड-12 में नशे में धुत पति ने पत्नी की बेल्ट से पिटाई कर दी। मामले को लेकर वीणा देवी ने रविवार को बोचहां थाना में शिकायत दर्ज कराई है। महिला सात माह की गर्भवती है। वीणा देवी ने बताया कि पति नवीन कुमार ने नशे में उस पर जानलेवा हमला किया। इसमें आंख और चेहरे पर गहरा जख्म हो गया। किसी तरह मायके पहुंचकर जान बचाई। थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- गर्भवती पत्नी को बेल्ट से पीटा, थाने में शिकायत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...