फरीदाबाद, जून 26 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। पल्ला थाना क्षेत्र स्थित पंचशील कॉलोनी में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 24 वर्षीय गर्भवती महिला नेहा कुमारी की उसके पति अमित गुप्ता ने कथित तौर पर पानी में डुबो कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, मृतका नेहा कुमारी मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी। उसकी शादी 30 अप्रैल 2025 को अमित गुप्ता से हुई थी। नेहा करीब छह महीने की गर्भवती थी। दंपती एक माह पहले ही पंचशील कॉलोनी स्थित अपने नए मकान में रहने आए थे。

ड्यूटी पर जाने को लेकर झगड़ा हुआ प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गुरुवार सुबह पति-पत्नी के बीच अमित के ड्यूटी पर जाने को लेकर झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि अमित काम पर नहीं जाना चाहत...