गर्भवती पत्नी को छोड़ दूसरी शादी करने का आरोप
गाज़ियाबाद, जुलाई 30 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक वह गर्भवती हैं और उन्हें छोड़कर पति ने दूसरी शादी कर ली। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मकनपुर निवासी काजल ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में उसकी विकास ओझा के साथ कोर्ट मैरिज हुई थी। शादी के बाद से ही विकास उसके साथ मारपीट करता आ रहा है। काजल के अनुसार फिलहाल वह छह माह की गर्भवती है। आरोप है कि पति विकास उसे छोड़कर चला गया। बाद में उसे पता चला कि विकास का एक युवती से अफेयर चल रहा था और उसने उक्त युवती से शादी कर ली है। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न, मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप काजल के अनुसार उसने विरोध किया तो विकास ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। सहायक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.