कोडरमा, अप्रैल 7 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी पवन स्वर्णकार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस मामले में पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं, जो उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। हालांकि, आरोपी का मोबाइल लगातार स्विच ऑफ रहने के कारण उसके लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस के अनुसार, पवन की तलाश में गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित उसके पैतृक गांव गांदी में भी संपर्क किया गया है, जहां उसके माता-पिता और भाई रहते हैं। जानकारी मिली है कि घटना के दिन पवन अपनी तीन वर्षीय बच्ची के साथ गांव में देखा गया था, लेकिन शाम होते ही वह वहां से गायब हो गया। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।गौरतलब है कि तिलैया थाना क्षेत्र के साईं फैक्ट्री के पास किरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.