गर्भवती नवविवाहिता की मौत में पति, सास व ससुर गिरफ्तार
उन्नाव, अगस्त 19 -- सफीपुर। तीन माह पूर्व डेढ़ माह की गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सफीपुर पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के पखरापुर निवासी उमाकांत पुत्र भीखालाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी बहन उर्मिला का विवाह 25 फरवरी 2026 को सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के संतखेड़ा निवासी रामसिंह के पुत्र अनूप सिंह से हुआ था। यह भी पढ़ें- युवती की मौत के मामले में पति, सास और ससुर की जमानत खारिज आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उर्मिला को प्रताड़ित करता था। परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.